‘पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश…’, हंसला नदी से मिले गौवंश के मांस, दिनभर चला सर्च ऑपरेशन; 2 संदिग्ध गिरफ्तार

फतेहगढ़ साहिब की हंसला नदी में पशु अंगों और मांस से भरे प्लास्टिक के थैले मिले, जिनकी पहचान गौवंश के अवशेष के रूप में हुई। पुलिस को 16-17 फरवरी की रात सूचना मिली, जिसके बाद तलाशी अभियान चला। डीएसपी ने धार्मिक रीति-रिवाजों से अंतिम संस्कार करवाया और जांच के लिए सैंपल भेजे। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।

डीएसपी ने गौवंश के अवशेष होने की पुष्टि की और धार्मिक रीति-रिवाजों से अंतिम संस्कार करवाया। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिये हिरासत में भी लिया है।

जानकारी के अनुसार, सरहिंद के बाहरी इलाके में शेखुपुरा के पास हंसला नदी के पुल के नीचे बड़ी मात्रा में प्लास्टिक के थैले फेंके गये थे। 16-17 फरवरी की मध्य रात्रि कुत्ते इन थैलों को खींचकर मांस खा रहे थे, जिसकी सूचना गऊ रक्षा दल ने सरहिंद पुलिस को दी। बीती रात डेढ़ बजे मिली इस सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की।

Related Articles

Back to top button