दिल्ली में आज से सबसे बड़ी AI समिट, पीएम मोदी बोले-‘दुनिया को हमारे सामर्थ्य का पता चलेगा’

भारत में आज से इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर कहा कि यह अत्यंत गर्व की बात है कि दुनिया भर से लोग भारत आ रहे हैं, जो देश के युवाओं की क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने जोर दिया कि भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और वैश्विक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

उन्होंने एक्स पर कहा, “यह हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है कि India AI Impact Summit के लिए दुनियाभर से लोग भारत आ रहे हैं। इससे हमारे देश के युवाओं के सामर्थ्य का भी पता चलता है। यह अवसर इस बात का भी प्रमाण है कि हमारा देश विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और वैश्विक विकास में अहम योगदान दे रहा है। दाने तपसि शौचं च विज्ञानं विनये नये। विस्मयो न हि कर्तव्यो बहुरत्ना वसुन्धरा।।”

Related Articles

Back to top button