मानहानि मामले में सुखबीर बादल को बड़ी रहात, अमृतसर बैठक के चलते मिली पेशी से छूट
सुखबीर बादल को अमृतसर में अकाली दल की बैठक में शामिल होने के लिए अदालत में पेशी से छूट मिल गई है। मामला 2017 में अखंड कीर्तनी जत्थे के प्रवक्ता द्वारा दायर मानहानि का है। पिछले महीने गैर-जमानती वारंट और जमानत रद्द होने के बाद उन्होंने आत्मसमर्पण किया था।

इसी मामले में दो महीने पहले बादल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए थे और अदालत ने उनकी जमानत भी रद कर दी थी। फिर पिछले महीने उन्होंने कोर्ट में पहुंच कर सरेंडर किया था। वर्ष 2017 में बादल के खिलाफ धार्मिक संगठन अखंड कीर्तनी जत्थे के प्रवक्ता राजिंदर पाल सिंह ने मानहानि का केस दायर किया था। उन्होंने जत्थे के खिलाफ मीडिया में विवादित बयान दिया था।




