डंकी रूट से अमेरिका के लिए निकले गुजरात के दो युवक, अजरबैजान में हुआ अपहरण; लाइव स्ट्रीम पर किया गया टॉर्चर

गुजरात के आनंद जिले के दो युवक अमेरिका जाने के लिए ‘डंकी रूट’ से अजरबैजान पहुंचे, जहां उनका अपहरण कर लिया गया। उन्हें बंधक बनाकर पीटा गया और किडनी बेचने की धमकी देकर 65 लाख रुपये की फिरौती वसूली गई। आनंद के सांसद मितेश पटेल के हस्तक्षेप के बाद विदेश मंत्रालय ने कार्रवाई की। भारतीय दूतावास ने 24 घंटे में ‘ऑपरेशन महीसागर’ के तहत दोनों को सुरक्षित छुड़ाया। अब वे भारत वापसी की प्रक्रिया में हैं।

22 साल के ध्रुव पटेल (झाखरिया गांव) और 32 साल की दीपीका पटेल (कंथारिया गांव) 30 जनवरी को भारत से निकले थे। मुंबई के कुछ एजेंटों ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि वे उन्हें अमेरिका पहुंचा देंगे। 1 फरवरी को वे बाकू पहुंचे, जहां उतरने के कुछ ही समय बाद उनका अपहरण कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button