लुधियाना: बाथरूम में गिरने से AAP विधायक राजिंदर पाल कौर घायल, लहूलुहान हालत में भर्ती; माथे पर लगे 27 टांके

लुधियाना से आम आदमी पार्टी की विधायक राजिंदर पाल कौर छीना अपने घर के बाथरूम में फिसलकर गिर गईं। इस हादसे में उनके माथे पर नल से गंभीर चोट लगी, जिसके कारण 27 टांके आए। उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। छह महीने पहले भी उनका एक्सीडेंट हुआ था।

बताया जाता है कि गिरने के बाद विधायक ने शोर मचाया तो घर के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत लहूलुहान अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। अब उनकी हालत स्थिर है। बता दें कि 6 माह पहले भी उनका दिल्ली से लौटने के क्रम में एक्सीडेंट हो गया था और कई दिन तक उन्हें अस्पताल में रहना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button