वित्त मंत्री हरपाल चीमा और मोहिंदर भगत ने किया प्रधानमंत्री का स्वागत, PM मोदी ने इस एयरपोर्ट का बदला नाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर डेरा सचखंड बल्लां का दौरा किया। आदमपुर एयरपोर्ट पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और मंत्री मोहिंदर भगत ने उनका स्वागत किया। मोदी ने आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट, आदमपुर’ रखा और हलवारा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का वर्चुअल उद्घाटन भी किया।

प्रधानमंत्री के आगमन से कुछ मिनट पहले आदमपुर एयरपोर्ट पर हलकी बरसात भी हुई, जो उनके आने तक थम गया। एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से डेरा सचखंड बल्लां रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट, आदमपुर रखने की रस्म अदायगी की।




