नवजोत कौर सिद्धू ने छोड़ी कांग्रेस, करीब दो महीने पहले पार्टी ने किया था सस्पेंड; BJP में जाने की अटकलें तेज
पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस छोड़ दी है। यह कदम उनके पति के पार्टी से निलंबित होने और मुख्यमंत्री पद के लिए 500 करोड़ रुपये के सूटकेस वाले बयान के बाद आया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सौरव मदन बिट्टू ने उन पर टिकट बेचने का आरोप लगाया था।

डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा था कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री का पद पाने के लिए 500 करोड़ रुपये का सूटकेस देना पड़ता है, जिसे पार्टी विरोधी गतिविधि मानते हुए उन पर कार्रवाई की गई थी। इस दौरान जिला कांग्रेस शहरी के नवनियुक्त प्रधान सौरव प्रधान बिट्टू ने भी डॉक्टर नवजोत कौर सिद्धू के खिलाफ तीखी बयानबाजी की थी।




