जालंधर के उजाला नगर में पुरानी रंजिश को लेकर घर पर हमला, बदमाशों ने की जमकर तोड़फोड़

जालंधर के उजाला नगर में पुरानी रंजिश के चलते एक घर पर हमला हुआ। वंश और उसके साथियों ने तेजधार हथियारों से घर का गेट, बिजली मीटर और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। परिवार ने जान बचाने के लिए दीवार फांदकर पड़ोसी के घर शरण ली। पीड़ित पारस ने बताया कि छह महीने पुरानी दुश्मनी के कारण यह हमला हुआ। पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई है।

घर पर हमला होते देख परिवार जान बचाने के लिए दीवार फांद कर पड़ोसियों के घर में छिप गया। वारदात के दौरान इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बन गया और हमलावर गालियाँ निकलते हुए फरार हो गए, जिसकी शिकायत परिवार ने कंट्रोल रूम पर दी।

 

Related Articles

Back to top button