बंगाल में SIR सुनवाई कैंप पर भीड़ का हमला, किसी तरह से जान बचाकर भागे अधिकारी

बंगाल में उत्तर दिनाजपुर जिले के इटाहार में गहन मतदाना पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर तनाव और हिंसा की स्थिति पैदा हो गई। गुरुवार को एक व्यक्ति की ओर से आत्महत्या किए जाने के बाद पूरे इलाके के लोग नाराज हो गए। काफी संख्या में लोग जमा हुए और आरोप लगाया कि एसआइआर सुनवाई के डर से उस व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली।

इस बात से उखड़ा विवाद
घटना की शुरुआत सुबह तब हुई, जब इटाहार के मुरालीपुकुर गांव के चंदू सरकार (51) का शव उनके घर के पास एक आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। स्वजन का आरोप है कि उसकी पत्नी जिन्नातुन खातून के नाम पर एसआइआर सुनवाई का नोटिस मिला, जिसके बाद से ही वह तनाव में था। पत्नी को लेकर सुनवाई कैंप जाने से पहले ही उसने आत्महत्या कर ली।

Related Articles

Back to top button