सिर्फ आम आदमी पार्टी ही पंजाब को सुरक्षित भविष्य दे सकती है – इसुदान गढ़वी

 

 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत सिंह मान की ओर से पंजाब को मुफ्त इलाज की दी गई गारंटी भी पूरी हो गई। इस अवसर पर, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने कहा कि पंजाब में अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा दी गई मुफ्त इलाज की गारंटी अब पूरी तरह साकार हो चुकी है। अब पंजाब के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। मोहाली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सेहत योजना की शुरुआत के साथ ही पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है, जहां मुफ्त इलाज, मुफ्त शिक्षा, मुफ्त बिजली और महिलाओं को बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा एक साथ दी जा रही है।

 

जिन शानदार और महंगे निजी अस्पतालों में अब तक केवल अमीर लोग इलाज कराते थे, अब वहां गरीब किसान, मजदूर और रिक्शेवाला भी बिना पैसे के इलाज करा सकेगा। यह देश के इतिहास की पहली ऐसी योजना है, जो सच में सभी नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी देती है।

 

प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ कुछ मुख्यमंत्री अपने परिवारों के साथ विदेशों में घूम रहे हैं, दूसरी तरफ पंजाब के मुख्यमंत्री रात-दिन जनता के लिए हेल्थ कार्ड बनाने में लगे हैं। यही फर्क है उनकी सैर-सपाटे की राजनीति और आम आदमी पार्टी की सेवा की राजनीति में। कांग्रेस और अन्य दलों में मुख्यमंत्री बनने की होड़ मची हुई है। इन पार्टियों को जनता की नहीं, सिर्फ सत्ता की चिंता है ताकि वे लूट सकें। सिर्फ आम आदमी पार्टी ही पंजाब और पंजाबियों को सुरक्षित भविष्य दे सकती है।

 

उन्होंने कहा कि पिछले 75 वर्षों में कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन किसी ने जनता की असली चिंता नहीं की। आज जो ऐतिहासिक काम पंजाब में हो रहा है, वह आज़ादी के बाद बहुत पहले हो जाना चाहिए था। यह दौर पंजाब के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।

 

चुनावी वादों का जिक्र करते हुए इसुदान गढ़वी ने कहा कि ‘केजरीवाल की गारंटी’ को मज़ाक समझने वाले आज देख रहे हैं कि मुफ्त बिजली, मुफ्त शिक्षा और मुफ्त इलाज सब कुछ संभव है। सरकार ने न केवल वादे पूरे किए, बल्कि स्वास्थ्य ढांचे को पूरी तरह बदल दिया है।

 

उन्होंने बताया कि पंजाब में बीते चार वर्षों में 1000 से अधिक मोहल्ला क्लीनिक बनाए गए हैं, 500 और बन रहे हैं और अगले चार-पांच महीनों के अंदर हर गांव में 2500 ‘पिंड क्लीनिक’ बनने वाले हैं। जो काम पिछली सरकारों ने 75 साल में किया, उससे शायद 10 गुना काम इस सरकार ने 4 साल में करके दिखा दिया है।

 

इसुदान गढ़वी ने कहा कि अब सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी नहीं है, मशीनें चालू हैं, मुफ्त दवाइयां मिल रही हैं और सरकारी अस्पताल निजी अस्पतालों से बेहतर बनते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना उन किसानों और मजदूरों के लिए वरदान है, जिन्हें बीमारी में अपनी ज़मीन, गहने और घर बेचने पड़ते थे। अब किसी को इलाज के लिए कर्ज़ या ज़मीन गिरवी रखने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

 

प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने बताया कि यह 10 लाख रुपये का बीमा सभी 65 लाख परिवारों के लिए है – अमीर-गरीब, सभी धर्मों और जातियों के लिए, बिना किसी शर्त के। न कोई कार्ड का रंग, न कोई भेदभाव। बस हेल्थ कार्ड दिखाइए और इलाज पाइए।

 

उन्होंने नशे और अपराध के खिलाफ सरकार की कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि पहली बार किसी सरकार ने नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर सख्त कार्रवाई करने की हिम्मत दिखाई है। जब पंजाब के बच्चे नशे से मर रहे थे, तब विपक्ष को मानवाधिकार याद नहीं आए। आज अपराधियों पर कार्रवाई होने पर ये लोग मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं।

 

इसुदान गढ़वी ने कहा कि आम आदमी पार्टी कोई अमीरों की पार्टी नहीं है। यह कुदरत का करिश्मा है कि आम लोगों की यह पार्टी सत्ता में आई और जनता के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस योजना का भी विरोध करेगा, लेकिन यह योजना सबके लिए है – “आप” सरकार ने कोई भेदभाव नहीं किया और न ऐसी कोई शर्त ही रखी कि कांग्रेसियों या अकालियों का इलाज नहीं होगा। सबका इलाज होगा, भगवान सबको खुश रखे।

 

अंत में इसुदान गढ़वी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो भारत देश के परिवारों के भविष्य की चिंता करती है। हमें सत्ता नहीं, सेवा चाहिए। जनता का विश्वास और प्यार ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

 

Related Articles

Back to top button