अमृतसर एयरपोर्ट पर थाईलैंड से लौटी युवती गिरफ्तार, डेढ़ किलो नशीले पदार्थ बरामद; पूछताछ जारी
एनसीबी और एएनटीएफ ने अमृतसर एयरपोर्ट पर थाईलैंड से डेढ़ किलो से अधिक नशीले पदार्थ के साथ एक युवती आरती कौर को गिरफ्तार किया है। यह खेप कोकीन या हेरोइन होने की आशंका है। जांच में सामने आया है कि युवती के आकाओं के अमेरिका, कनाडा सहित कई देशों से लिंक हैं और यह पाकिस्तान के जरिए भारत में तस्करी हो रही थी। आगे और गिरफ्तारियां अपेक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम थाईलैंड की फ्लाइट से नशीले पदार्थ की खेप लेकर श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंची युवती को एनसीबी और एएनटीएफ की टीम ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान इस युवती के कब्जे से डेढ़ किलो से ज्यादा नशीला पदार्थ बरामद किया गया है।




