ट्रंप को झटका… भारत ने अमेरिकी दालों पर लगाया 30 फीसदी टैरिफ, गिड़गिड़ाने लगे US के सांसद

भारत ने अमेरिकी दालों पर 30% शुल्क लगाया है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने के जवाब में है। यह शुल्क पिछले साल अक्टूबर से प्रभावी है, जिससे दोनों देशों के बीच प्रस्तावित व्यापार वार्ता जटिल हो गई है। अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप से यह टैरिफ हटाने की अपील की है, क्योंकि इससे अमेरिकी दाल उत्पादकों को भारी नुकसान हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के दो प्रभावशाली सांसदों, नार्थ डकोटा के केविन क्रेमर और मोंटाना के स्टीव डेंस ने राष्ट्रपति ट्रंप को पत्र लिखकर किसानों के हित में यह टैरिफ हटाने की अपील की है। उनका कहना है कि भारत के इस निर्णय से अमेरिकी दाल उत्पादकों को भारी प्रतिस्पर्धी नुकसान हो रहा है, विशेषकर उन राज्यों के किसानों को जो मटर और दालों के प्रमुख उत्पादक हैं।

Related Articles

Back to top button