Golden Globes के रेड कार्पेट पर निक ने संवारे प्रिंयका के बाल, बताया- घर में कौन कंट्रोल करता है TV का रिमोट
Golden Globe Awards 2026: 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा की भी अहम भूमिका रही। इस इंटरनेशनल इवेंट में देसी गर्ल ने प्रेजेंटर बनकर लाइमलाइट चुराई। वह अपने पति और सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) के साथ रेड कार्पेट पर आईं और क्यूट मोमेंट से सभी का ध्यान खींच लिया।

रेड कार्पेट पर छाए प्रियंका और निक
गोल्डन ग्लोब्स के रेड कार्पेट पर भी प्रियंका चोपड़ा छा गईं। उन्होंने अवॉर्ड समारोह में अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ एंट्री ली। जैसे ही स्टार कपल रेड कार्पेट पर पहुंचा, वैसे ही पैपराजी उन्हें कैप्चर करने के लिए होड़ में लग गया। कपल की केमिस्ट्री कमाल की थी और उसमें चार-चांद लगाने में दोनों ने कोई कसर नहीं छोड़ी।




