‘गजनी से औरंगजेब तक अतीत में हो गए दफन, सोमनाथ वहीं खड़ा’- PM मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में हिस्सा लेने गुजरात पहुंचे हैं। पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर में दुग्धाभिषेक कर रहे हैं। सभी मंत्रोच्चार के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया।

सोमनाथ मंदिर में पूजा से पहले मंदिर की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया था, जिसमें 108 घोड़ों के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। पीएम मोदी भी इस शौर्य यात्रा में शामिल हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की, भगवान शिव का दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया।
‘हर हर महादेव, जय सोमनाथ’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘हर हर महादेव, जय सोमनाथ’ के उद्घोष के साथ अपना संबोधन समाप्त किया। पीएम मोदी ने कहा- ‘सोमनाथ में विकास भी और विरासत भी।’
‘गजनी से औरंगजेब तक अतीत में हो गए दफन’
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, ‘गजनी से औरंगजेब तक अतीत में हो गए दफन, सोमनाथ वहीं खड़ा’।
मजहबी उन्माद को साधारण लूट बताया
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘सोमनाथ के पवित्र विग्रह को तोड़ा गया। सोमनाथ के क्रूर इतिहास को छिपाया गया, मजहबी उन्माद को साधारण लूट बताया।’




