पीएम मोदी के ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम के लिए तीन करोड़ रजिस्ट्रेशन, इस दिन टेलिकास्ट होगा संस्करण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वार्षिक परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के नौवें संस्करण में शामिल होने के लिए तीन करोड़ लोगों ने पंजीकरण कराया है। इसमें छात्र, शिक्षक और अभिभावक हिस्सा ले सकते हैं। शिक्षा मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक प्रतिभागियों के चयन के लिए एक दिसंबर से 11 जनवरी के बीच माईगव पोर्टल पर बहुविकल्पीय प्रश्नों से संबंधित आनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आठवां संस्करण पिछले साल 10 फरवरी को टेलिकास्ट किया गया था। वार्तालाप को राष्ट्रीय राजधानी के सुंदर नर्सरी में एक नवोन्मेषी नए प्रारूप में आयोजित किया गया था, जिसमें अलग-अलग प्रांतों से केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, सैनिक स्कूलों, एकलव्य माडल आवासीय स्कूलों और सीबीएसई स्कूलों के कुल 36 छात्रों ने हिस्सा लिया था।

 

Related Articles

Back to top button