‘जो पाकिस्तान न कर सका…’ रहमान डकैत के दोस्त ने की भारत की तारीफ, Dhurandhar के लिए कहा शुक्रिया
सुपरस्टार रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर की तूती पूरी दुनिया में बोल रही है। हाल ही में पाकिस्तानी गैंगस्टर रहे रहमान डकैत के असल जिंदगी के दोस्त ने इस मूवी की तारीफ की है और बॉलीवुड को धन्यवाद कहा है। इस बीच अब रियल लाइफ रहमान डकैत के अजीज दोस्त ने रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं और बॉलीवुड की जमकर प्रशंसा की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या-क्या कहा है।

रहमान डकैत के दोस्त को अच्छी लगी धुरंधर
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ, जिसमें रहमान डकैत के दोस्त हबीब जान बलूच फिल्म धुरंधर की तारीफ करते दिखे। हबीब एक पेशेवर वकील और राष्ट्रवादी बलूच हैं। अपने दोस्त रहमान डकैत से काफी लंबा वक्त गुजारा और अब फिल्म धुरंधर में अपने दोस्त की कहानी को देखकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। हबीब ने कहा है-




