भारतीय मूल के आर्किन गुप्ता ने किया कमाल, Forbes-30 लिस्ट में बनाई जगह

भारतीय मूल के आर्किन गुप्ता को फाइनेंशियल इनोवेशन और इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी में योगदान के लिए फोर्ब्स की 30 साल से कम उम्र के अचीवर्स की लिस्ट में शामिल किया गया है। फोर्ब्स ने डेटा-संचालित निवेश ढांचे को विकसित करने और स्केलेबल फाइनेंशियल प्रोडक्ट बनाने में उनकी लीडरशिप को सराहा। गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान फाइनेंशियल फैसले लेने में टेक्नोलॉजी के महत्व को दर्शाता है।

आर्किन गुप्ता ने क्या कहा?
कई बड़े फिनटेक इनिशिएटिव से जुड़े गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान फाइनेंशियल फैसले लेने में टेक्नोलॉजी और एनालिटिक्स के बढ़ते महत्व को दिखाता है। गुप्ता ने कहा कि उनका लक्ष्य ऐसे फाइनेंशियल सॉल्यूशन डेवलप करना है जो ट्रांसपेरेंसी बढ़ाएं और पहली बार निवेश करने वालों को सशक्त बनाएं।

 

Related Articles

Back to top button