सामूहिक विवाह सम्मेलन में CM Mohan Yadav ने कराई अपने छोटे बेटे की शादी, योग गुरु बाबा रामदेव ने किया मंत्रोच्चार

CM Mohan Yadav ने एक सामूहिक विवाह सम्मेलन में अपने छोटे बेटे का विवाह संपन्न कराया। योग गुरु बाबा रामदेव ने इस अवसर पर मंत्रोच्चार किया और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कई अन्य जोड़ों ने भी एक साथ विवाह किया, और समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सभी नवयुगलों की एक साथ संपन्न हुई वरमाला के दौरान योग गुरु बाबा रामदेव ने मंत्रोच्चार किया। विवाह के एक दिन पहले शनिवार को बैलगाड़ी पर सवार होकर विवाह स्थल पहुंचे थे डॉ. अभिमन्यु यादव और डॉ. इशिता।

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर व कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र गिरि महाराज ने सभी नवयुगलों को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button