जीतेंद्र सिंह के IIT मुंबई में दिए बयान पर भड़के राज ठाकरे, CM Fadnavis बोले- ‘पीएम को जल्द ही लिखूंगा पत्र’

CM Fadnavis : केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह के आईआईटी बॉम्बे को लेकर दिए बयान पर विवाद हो गया है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने भाजपा पर मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने का आरोप लगाया है। फडणवीस ने कहा कि वह आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलकर आईआईटी मुंबई करने के लिए पत्र लिखेंगे। मुंबई का नाम 1995 में बंबई से बदलकर मुंबई किया गया था।

CM Fadnavis

डा. जीतेंद्र सिंह सोमवार को एक कार्यक्रम में भाग लेने आईआईटी मुंबई पहुंचे थे। वहां उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए किसी संदर्भ में कहा कि जहां तक आईआईटी बंबई का सवाल है, शुक्र है कि इसका नाम अब भी यही है। आपने इसे बदल कर मुंबई नहीं किया है। यह आपके लिए एक और प्रशंसा की बात है। मद्रास के लिए भी यही बात सही है। यह अब भी आईआईटी मद्रास ही है।

Related Articles

Back to top button