T20 World Cup 2026 Schedule Announcement: 7 फरवरी से होगी शुरुआत, 8 मार्च को फाइनल

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में अगले साल टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया बतौर मेजबान उतरेगी और अपना खिताब बचाने की कोशिश करेगी। हालांकि, ये उसके लिए आसान नहीं होने वाला है। इस वर्ल्ड कप के शेड्यूल का आज आधिकारिक तौर पर एलान किया जाना है जिस पर सभी की नजरें होंगी।

T20 World Cup 2026

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और पाकिस्तान का मैच इस वर्ल्ड कप में तय है जो 15 फरवरी को कोलंबो में होगा। पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा ये तय है। अगर वो फाइनल में भी पहुंचता है तो संभावना पूरी है कि फाइनल भी श्रीलंका में खेला जाएगा। ठीक उसी तरह जिस तरह चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में हुआ था जहां पाकिस्तान मेजबान था लेकिन भारत ने अपने सभी मैच दुबई में खेले थे जिसमें फाइनल भी शामिल है।

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम, चेन्नई का चेपॉक, नई दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम, मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम, कैंडी का पल्लेकेले स्टेडियम, कोलंबो के आर प्रेमदासा और सिंहली स्पोर्ट्स क्लब वर्ल्ड कप के मैचों की मेजबानी करेंगे

रोहित शर्मा बने ब्रांड एम्बैसडर

रोहित शर्मा को ब्रांड एम्बैस्डर बनाया गया है। उनकी कप्तानी में ही भारत ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप जीता था।

Related Articles

Back to top button