Chief Minister Himanta Biswa ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, असम के रेल नेटवर्क के विस्तार को लेकर की चर्चा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राज्य में रेल नेटवर्क के विस्तार की मांग की। उन्होंने तीन नई अमृत भारत ट्रेनों, उमरंगसो-लंका नई रेल लिंक और कोकराझार-गेलेफू लाइन के काम में तेजी लाने का अनुरोध किया, साथ ही अतिरिक्त ट्रेन ठहराव की भी अपील की। रेल मंत्री ने सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सकारात्मक सहमति व्यक्त की, जिससे असम के परिवहन बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की उम्मीद है।

मंत्री अश्विनी वैष्णव के आधिकारिक आवास पर लगभग 25 मिनट चली इस महत्वपूर्ण बैठक में, मुख्यमंत्री सरमा ने असम के लिए तीन नई अमृत भारत ट्रेनें शुरू करने का अनुरोध किया। उन्होंने दीमा हसाओ जिले के सुंदर उमरंगसो शहर को होजाई जिले के लंका से जोड़ने वाली एक नई रेल लिंक स्थापित करने का भी प्रस्ताव रखा।

Related Articles

Back to top button