चुनाव से पहले Bihar को तोहफा, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस समेत मिलीं 7 नई ट्रेनें

केंद्र सरकार ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य को तीन अमृत भारत एक्सप्रेस और चार पैसेंजर ट्रेनों का तोहफा दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इन्हें हरी झंडी दिखाई। मुजफ्फरपुर-चरलापल्ली एक्सप्रेस दक्षिण भारत के लिए पहली ट्रेन है जबकि छपरा-आनंद विहार एक्सप्रेस दिल्ली के लिए छठी ट्रेन होगी। दरभंगा-अजमेर एक्सप्रेस राजस्थान को जोड़ेगी।

यह कदम न सिर्फ यात्री सुविधाओं को बेहतर करेगा, बल्कि चुनावी परिप्रेक्ष्य में भी इसका खास महत्व है।नई ट्रेनों में मुजफ्फरपुर-चरलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस दक्षिण भारत के लिए बिहार से चलने वाली पहली ट्रेन है। इससे तेलंगाना और आसपास के क्षेत्रों से सीधा संपर्क बनेगा। छपरा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस दिल्ली के लिए छठी ट्रेन होगी, जबकि दरभंगा-अजमेर (मदार) अमृत भारत एक्सप्रेस राजस्थान तक बिहार को जोड़ देगी।

 

Related Articles

Back to top button