देश में कब दौड़ेगी पहली बुलेट ट्रेन? रेल मंत्री Ashwini Vaishnav ने दिया बड़ा अपडेट
सूरत। मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन का काम तेजी से चल रहा है। अगले 4 साल में यह प्रोजेक्ट पूरा होने की उम्मीद है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, 2027 तक सूरत से बिलिमोरा तक 50 किलोमीटर तक बुलेट ट्रेन की शुरुआत हो जाएगी। वहीं, 2029 तक मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन चलने लगेगी।

रेल मंत्री के अनुसार, देश की पहली बुलेट ट्रेन का काम जारी है। मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन चलने से दोनों शहर के बीच की दूरी सिर्फ 2 घंटे 7 मिनट में तय की जा सकेगी।
सूरत पहुंचे रेल मंत्री
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सूरत में बुलेट ट्रेन स्टेशन का दौरा किया, जहां काम चल रहा है। उन्होंने पूरे प्रोजेक्ट का ब्यौरा लिया है।




