‘ये तो ट्रेलर है…’, Disha Patni के घर पर फायरिंग; गोल्डी बरार गिरोह ने ली जिम्मेदारी
बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी और उनकी बहन खुशबू पाटनी के घर के बाहर हवाई फायरिंग की घटना हुई। गोल्डी बरार नामक फेसबुक अकाउंट से फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई जिसमें धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया। पोस्ट में कहा गया कि प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य महाराज का अपमान किया गया है और सनातन धर्म को नीचा दिखाने का प्रयास किया गया है।
जुलाई में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने लड़कियों के लिवइन रिलेशनशिप में रहने पर टिप्प्णी की थी। इसके विरोध में दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने वीडियो जारी किया तो इंटरनेट मीडिया पर बहस छिड़ी थी। बाद में खूशबू ने नये वीडियो में कहा था कि कुछ लोग मेरे बयान को संत प्रेमानंद महाराज के विरुद्ध भी जोड़ रहे हैं। मैंने उनके विरुद्ध कोई टिप्पणी नहीं की, उनका आदर करती हूं। कई बयान-वीडियो के बीच गोल्डी बरार गिरोह की ओर से संतों के विरुद्ध टिप्पणी करने वालों को धमकी भरी पोस्ट की गईं थी।




