अगले 3 दिन में चांदनी चौक से हट जाएगा अतिक्रमण ! CM Rekha Gupta ने दिया कार्रवाई का आदेश
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक में अतिक्रमण और जाम की समस्या पर अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुरानी दिल्ली के हर बाजार में पिंक टॉयलेट बनाने की योजना बनाने को कहा। चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया जिसपर मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने पुरानी दिल्ली में सार्वजनिक शौचालयों की कमी का जिक्र करते हुए हर बाजार में पिंक टायलेट की स्थापना के लिए अधिकारियों को खाका तैयार करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की प्रगति व लंबित परियोजनाओं को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में स्थानीय सांसद प्रवीन खंडेलवाल, क्षेत्र के विधायक, पार्षद व सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जिसमें जनप्रतिनिधियों के आग्रह पर सीएम ने चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में प्रभारी मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने की जिम्मेदारी भी ली।




