Delhi airport पर लैंड करने वाली थी Air India की फ्लाइट, तभी हुआ कुछ ऐसा; अटक गई यात्रियों की सांसें
मुंबई से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान को पहली लैंडिंग में नाकामी के बाद दिल्ली के आसमान में चक्कर लगाना पड़ा। एयर इंडिया के अनुसार मानक प्रोटोकॉल के अनुसार लैंडिंग रद्द की गई। दूसरी कोशिश में विमान सुरक्षित रूप से उतरा और सभी यात्री सुरक्षित हैं। विमान में उड़ान भरने में भी देरी हुई थी। रनवे पर लैंडिंग के प्रयास के दौरान कुछ अड़चनें आईं।
इस पूरे प्रकरण पर एअर इंडिया का कहना है कि उड़ान एआई 2910 ने मानक प्रोटोकॉल के अनुसार एयरपोर्ट पर लैंडिंग को रद कर दिया और एक नियमित चक्कर लगाया। विमान ने अपनी दूसरी कोशिश में सुरक्षित रूप से लैंडिंग की, और सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित रूप से उतर चुके हैं।