Uttarakhand की आपदा राहत के लिए राजस्थान सरकार ने दिए पांच करोड़, पुनर्वास कार्य होंगे और तेज

राजस्थान सरकार ने उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा के कारण उत्पन्न स्थिति को देखते हुए 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर दुख जताया और कहा कि राजस्थान उत्तराखंड के लोगों के साथ है। यह सहायता राशि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत-पुनर्वास कार्यों में उपयोग की जाएगी। मुख्यमंत्री धामी ने राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त किया।

Uttarakhand

5 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लिखे एक पत्र में इस दुखद परिस्थिति पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि, “इस प्राकृतिक आपदा के कठिन समय में हम उत्तराखंड के लोगों की पीड़ा को अपनी ही पीड़ा मानते हैं।”

 

Related Articles

Back to top button