PM Modi बाढ़ प्रभावित राज्यों का करेंगे दौरा, त्रासदी झेल रहे लोगों की स्थिति का लेंगे जायजा
भारी बारिश भूस्खलन और बाढ़ के कारण पंजाब हिमाचल समेत कई राज्यों में बड़ा नुकसान हुआ है। हजारों लोग बेघर हुए हैं रोजगार बंद हैं तो फसलों को भारी क्षति पहुंचने से किसानों की कमर टूट गई है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जल्द ही बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के साथ राष्ट्र: राष्ट्रपति मुर्मु
इस वर्ष मानसून के दौरान आई प्राकृतिक आपदाओं पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्र प्रभावित लोगों के दुख को साझा करता है और इस संकट की घड़ी में उनके साथ है।




