स्वदेशी उत्पादों के समर्थन में सड़क पर उतरे CM Dhami , आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का लिया संकल्प

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात में ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ अभियान को बढ़ावा देने की बात कही तो इसे आत्मसात कर उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जनजागरूकता के लिए सड़कों पर उतर गए। मुख्यमंत्री ने देहरादून के पलटन बाजार में अभियान के दौरान व्यापारियों, स्वयंसेवी संगठनों और नागरिकों को स्वदेशी उत्पादों के अधिकाधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया।

CM Dhami

उन्होंने कहा कि जब हम अपने देश में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देंगे, तो देश की आर्थिक स्थिति और स्थानीय रोजगार दोनों को बल मिलेगा। इस दौरान उन्होंने सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर स्वदेशी उत्पाद अपनाने के स्टीकर भी चस्पा किए।

 

Related Articles

Back to top button