भारत-पाक सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मुठभेड़ में घायल पाकिस्तानी नागरिक को BSF ने पकड़ा

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोमवार को (पाकिस्तान की ओर से) कुछ लोगों को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने की कोशिश करते हुए देखने पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने गोलियां चलाईं। एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शाम करीब 4 बजे हीरानगर सेक्टर में चंदवान और कोठे सीमा चौकियों के बीच सतर्क बीएसएफ जवानों को ये घुसपैठिये नजर आए। इसके बाद उन्होंने उनको ललकारा और रुकने के लिए कहा। घुसपैठियों ने बार-बार चेतावनी देने के बाद भी उसपर ध्यान नहीं दिया। इसके कारण अग्रिम चौकियों पर तैनात बीएसएफ कर्मियों को गोलियां चलानी पड़ीं। अधिकारियों ने बताया कि घायल घुसपैठिये को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

BSF

उसकी पहचान और घुसपैठ करने के उसके असफल प्रयास के पीछे का मकसद जांच के बाद सामने आएगा।

 

Related Articles

Back to top button