मानुषी छिल्लर का साड़ी-सनग्लासेस लुक बना फैशन ट्रेंड

Manushi Chillar's saree-sunglasses look became a fashion trend

मुंबई (अनिल बेदाग):
मानुषी छिल्लर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह सिर्फ उनकी फिल्म नहीं, बल्कि उनका बेमिसाल फैशन सेंस है। ‘मालिक’ की प्रमोशनल स्पॉटलाइट में मानुषी का हर लुक बता रहा है कि जब ट्रेडिशनल साड़ी से मिलता है मॉडर्न सनग्लासेस का तड़का, तो बनता है कुछ ऐसा जो फैशन बाइबिल में दर्ज हो जाए।

मानुषी ने दिखा दिया है कि साड़ी को स्टाइल करना कोई पुराना फैशन नहीं, बल्कि आज की स्मार्ट, ग्लोबल महिला का नया स्टेटमेंट है — खासकर जब आप उसे परफेक्ट सनग्लासेस के साथ कैरी करें।

आइए देखें उनके 6 सबसे यादगार लुक्स, जो फैशन के हर फ्रेम में फिट बैठते हैं:

🟣 आइवरी लेस ड्रीम
सफेद लेस साड़ी, महीन कढ़ाई और टैसल डिटेल — और फिर आते हैं गोल्डन टिंट वाले ओवरसाइज़्ड सनग्लासेस। पन्ना चोकर ने जैसे कह दिया हो, “रॉयल्टी का नया नाम है मानुषी।”

🌸 गुलाबी रंग में नज़ाकत
ब्लश पिंक साड़ी और एविएटर चश्मे का मेल, मोतियों की माला और सॉफ्ट हेयरस्टाइल के साथ। एक ही वक्त में स्वीट भी और स्टनिंग भी।

💙 ब्लश ब्यूटी विथ ऐन ऐंज़
नीले सनग्लासेस के साथ पाउडर पिंक साड़ी को ऐसा ट्विस्ट मिला कि लगा ये कोई परंपरा नहीं, बल्कि टाइम ट्रैवल है — सीधा फ्यूचर से।

🌼 फ्लोरल फैंटेसी मीट्स अर्बन कूल
सफेद फ्लोरल प्रिंट साड़ी में मानुषी ने गार्डन में बैठे-बैठे सिटी गर्ल वाइब दे दिया। ब्राउन सनग्लासेस और कॉन्फिडेंस का कॉम्बिनेशन हर किसी को दीवाना कर गया।

💚 सेज ग्रीन स्टनर
हल्का शिमर, क्लासिक मोती और फिर उस पर ब्लू टिंटेड ग्लासेस — ये लुक बता रहा है कि एलिगेंस और एक्सपेरिमेंट साथ चल सकते हैं।

🌸 विंटेज फ्लोरल का मॉडर्न टच
क्रीम साड़ी, रेट्रो फ्लोरल प्रिंट और गहरे रंग के चश्मे के साथ मानुषी ने दिखा दिया कि पुराना भी ट्रेंडिंग हो सकता है — बस स्टाइल सही होना चाहिए।


👑 मानुषी का फैशन मंत्रा

“मैं ट्रेडिशनल हूं, लेकिन अपने तरीके से” — मानुषी का हर लुक इसी सोच का आईना है। उन्होंने एक सिंपल एक्सेसरी यानी सनग्लासेस के जरिए साड़ी को इंटरनैशनल रेड कार्पेट लुक दे डाला।

Related Articles

Back to top button