Kapil Sharma के कैफे पर क्यों हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग? हरजीत सिंह लड्डी ने आगे के लिए दी बुरे अंजाम की धमकी

मुंबई – कॉमेडियन कपिल शर्मा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उनके कनाडा वाले नए कैफे पर फायरिंग हो गई है। खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। फायरिंग की वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, कैफे पर कई राउंड गोलियां चलाई गईं, हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

Kapil Sharma

स्थानीय पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी है और गोलीबारी की जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, खालिस्तानी आतंकी ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें देखा जा सकता है कि गाड़ी में से एक शख्स पिस्तौल लगातार कैफे पर गोलियां चला रहा है। हालांकि, वीडियो में उस गोली चलाने वाला चेहरा नहीं दिख रहा है, केवल उसके हाथ और बंदूक दिख रही है।कथित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के कार्यकर्ता और NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की लिस्ट में भारत के मॉस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों में से एक हरजीत सिंह लाडी ने कथित तौर पर हमले की जिम्मेदारी ली है।

रिपोर्ट में कहा गया कि उसने कपिल शर्मा के किसी बयान पर अपनी नाराजगी जताई और इस गुस्से में उसने कैफे पर फायरिंग की। यह रेस्टोरेंट हाल ही में खुला था और कनाडा में प्रवासी भारतीयों के बीच तेजी से पॉपुलर भी हो रहा था। कपिल शर्मा ने इस घटना के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। KAP’S CAFE के जरिए कपिल शर्मा ने रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में ये पहला कदम रखा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ भी इस वेंचर से जुड़ी हैं।

क्यों करवाई फायरिंग?
हरजीत सिंह ने दावा किया है कि कपिल ने कुछ वक्त पहले ही निहंग सिखों की ड्रेस का मजाक उड़ाया था. इस मजाक के चलते हरजीत सिंह काफी नाराज थे, जिसके लिए उन्होंने कपिल शर्मा के मैनेजर से बात करने की कोशिश भी की थी, लेकिन उन्हें मैनेजर की तरफ से किसी भी तरह का कोई रिस्पांस नहीं मिला. जिसके बाद उन्होंने उनके कैफे पर फायरिंग करवा दी. फायरिंग के बाद हरजीत का कहना है कि अगर कपिल ने अपने मजाक के लिए माफी नहीं मांगी, तो आगे और भी बुरे अंजाम होंगे.

Related Articles

Back to top button