Uttarakhand सरकार द्वारा 30 जून को होगी बाढ़ से निपटने की Mock drill
Uttarakhand government will conduct a mock drill to tackle floods on June 30
मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami के निर्देशों के क्रम में दिनांक 30 जून को राज्य के मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ के दौरान प्रभावी तरीके से राहत और बचाव कार्यों को संचालित करने के लिए mock drill का आयोजन किया जाएगा।

बृहस्पतिवार को सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री Vinod Kumar Suman की अध्यक्षता में mock drill की तैयारी को लेकर Orientation and Coordination Conference का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी जनपदों को मॉक ड्रिल कराने को लेकर विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री Vinod Kumar Suman ने क्या बताया
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री Vinod Kumar Suman ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami ने पिछले दिनों आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश के मैदानी जनपदों में बाढ़ की स्थिति पर प्रभावी तरीके से नियंत्रण पाने तथा विभिन्न विभागों के मध्य आपसी समन्वय तथा सामंजस्य को मजबूत करने के लिए मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए थे।
उन्होंने बताया कि यह मॉक ड्रिल Udham Singh Nagar, Haridwar तथा Dehradun, nainital और Champawat district के मैदानी क्षेत्रों में आयोजित की जाएगी।
Mock drill कैसे स्थानों में आयोजित की जाएगी
उन्होंने बताया कि mock drill ऐसे स्थानों में आयोजित की जाएगी, जहां विगत कुछ वर्षों से लगातार जल भराव तथा बाढ़ के हालात उत्पन्न हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि 28 जून को टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी तथा 30 जून को mock drill का आयोजन होगा।
उन्होंने बताया कि mock drill का आयोजन IRS यानी घटना प्रतिक्रिया प्रणाली के अंतर्गत किया जाएगा। 09 जून को राज्य, जनपद तथा तहसील स्तरीय आईआरएस की अधिसूचना जारी कर दी गई है।



