मध्यप्रदेश में 40 से अधिक आईएएस अधिकारियों के तबादले

भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार ने आज रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के लगभग 42 अधिकारियों के तबादला किए, जिनमें एक दर्जन जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश भी हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के सचिव भरत यादव को मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, भोपाल में प्रबंध संचालक पदस्थ किया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के आयुक्त सिबि चक्रवर्ती एम को मुख्यमंत्री के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। श्री चक्रवर्ती नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। इसके अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और गुना, खरगोन, सीहोर, सतना, बड़वानी, टीकमगढ़, रायसेन, खंडवा, श्योपुर, देवास, बुरहानपुर और डिंडोरी जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। अनेक जिलों में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के भी स्थानांतरण किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button