पंजाब हरियाणा सीमा पर 111 किसानों ने शुरू किया आमरण अनशन, सुरक्षा बलों की बढ़ाई संख्या
पंजाब और हरियाणा की सीमा पर आज स्थिति दिन भर तनाव पूर्ण बनीं रही। हरियाणा की और खनौरी बॉर्डर पर वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले दागने की गाड़ियां तैनात गति रात्रि से तैयनात की गई थी।
हरियाणा के इलाके में की गई बैरिकेडिंग क्रॉस करके भारी संख्या में जवान खनौरी बॉर्डर की तरफ आकर तैनात किए गए हैं। इनके हाथों में लाठियां भी हैं व सिर पर हैलमेट पहनकर तैयार हो चुके हैं, कि किसी को भी बैरिकेड़िंग के समीप न पहुंचने दिया जाए।
हरियाणा प्रशासन ने किसान नेताओं से बातचीत भी की थी लेकिन बातचीत रही बेनतीजा रही। जिस के बाद हरियाणा पुलिस ने जत्थे को रोकने के लिए पुरी तैयारी की। इससे पहले हरियाणा पुलिस के अधिकारी खनौरी बॉर्डर पर पहुंचे और किसान नेता काका सिंह कोटड़ा से बैठक करके आदेश दिए कि किसान जगजीत सिंह डल्लेवाल के मरणव्रत स्थल के समीप ही अपना मरणव्रत करें व बॉर्डर की तरफ न बढ़ें। आज दोपहर 111 किसानों का एक समूह शांतिपूर्वक जाप करता हुआ बेरियम के निकट पहुंच गया है। इस समूह का नेतृत्व काका सिंह कोटड़ा, लखविंदर सिंह औलख और विभिन्न किसान नेता कर रहे हैं। फिलहाल सुखजीत सिंह हरदोझंडे के नेतृत्व में 111 किसानों का समूह काले वस्तर पहन कर आमरण अनशन पर बैठ गया है।




