किसानों ने अब 13 और 26 जनवरी को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

मोगा : संयुक्त किसान मोर्चा ने एक बार फिर बड़ा ऐलान कर दिया है। किसानों ने 13 और 26 जनवरी के लिए ऐलान किया है। किसान मोर्चा ने 13 जनवरी को तहसील हेडक्वाटरों पर राष्ट्रीय कृषि मंडीकरण नीति मसौदे की प्रतियां जलाने और पिछले वर्षों की तर्ज पर 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया है। इन एक्शन कार्यक्रमों में राष्ट्रीय कृषि मंडीकरण नीति के मसौदे को खारिज करना, स्वामीनाथन फार्मूले के तहत एमएसपी और खरीद गारंटी कानून, किसानों और मजदूरों के लिए कर्ज राहत की मांग के साथ-साथ सीमाओं पर संघर्षरत किसानों को समर्थन देना शामिल होगा।

Department of Agriculture & Farmers: विशेष अभियान 4.0 के तहत 16 से 30 सितंबर 2024 तक तैयारी चरण के दौरान कल्याण की गतिविधियाँ

उपरोक्त घोषणाएं आज मोगा में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आयोजित महापंचायत के दौरान की गईं। उल्लेखनीय है कि मोगा में संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में पंजाब के कोने-कोने से रिकॉर्ड तोड़ किसान पहुंचे। मोगा महापंचायत में एकत्रित लोगों ने राष्ट्रीय कृषि मंडीकरण नीति के मसौदे को खारिज करने, स्वामीनाथन फार्मूले के तहत एमएसपी पर खरीद की गारंटी देने वाला कानून बनाने समेत दिल्ली मोर्चे की स्वीकृत मांगों को लागू करने तथा किसानों के संयुक्त/एकीकरण के संघर्ष की जरूरत के मद्देनजर ऐकता मत्ता पास किया। संयुक्त किसान मोर्चा की 6 सदस्यीय एकता समिति कल 10 जनवरी को खनौरी और शंभू बॉर्डर पर एकता का यह संकल्प लेकर जाएगी। इसमें 15 जनवरी को पटियाला के गुरुद्वारा दुखनिवारन साहिब में एक संयुक्त बैठक आयोजित करने का निमंत्रण भी शामिल है।

Related Articles

Back to top button