दिल्ली चुनावों से पहले मनोज तिवारी का केजरीवाल पर हमला: ‘UP, बिहार वालों को फर्जी कहा’
भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने गुरुवार को कहा कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणापत्र अगले दो से तीन दिनों में जारी किया जाएगा। दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने आज एक बार फिर यूपी और बिहार के लोगों को ‘फर्जी’ कहा। दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने आज बयान दिया था कि UP और बिहार के लोग दिल्ली में आकर फर्जी वोटर ID कार्ड बनवा रहे हैं। लोकसभा सांसद ने कहा कि भाजपा अपने मैनिफेस्टो में मौजूदा आम आदमी पार्टी (AAP) की तरह ‘झूठे वादे करके’ लोगों को ‘धोखा’ देने के बजाय लोगों को सुविधाएं प्रदान करेगी।
‘UP, बिहार और झारखंड लोगों मरने के लिए आनंद विहार भेज’
भाजपा सांसद और दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, “ऐसे कई उदाहरण हैं जिनसे पता चलता है कि AAP और अरविंद केजरीवाल यूपी और बिहार के लोगों से कितनी नफरत करते हैं। आज एक बार फिर अरविंद केजरीवाल ने UP और बिहार के लोगों को ‘फर्जी’ कहा। भाजपा सांसद ने कहा कि यूपी और बिहार के लोग दिल्ली में आकर फर्जी वोटर आईडी कार्ड बनवा रहे हैं। यह वही अरविंद केजरीवाल और AAP है जिसने यूपी, बिहार और झारखंड के लोगों से झूठ बोला और उन्हें कोरोना के दौरान मरने के लिए आनंद विहार भेज दिया। उन्हें मौत के मुंह में धकेल दिया। जब लोगों को घर में सुरक्षित रखना था।