Panchkula में दिनदहाड़े चोरो ने ऐसे उड़ाए 7 लाख और गहने
पंचकूला। पंचकूला के सेक्टर 11 में चोरी का मामला सामने आया है। यहां घर में सो रहे युवक को बाहर से कुंडी लगाकर दिनदहाड़े लाखों रुपये की ज्वैलरी और कैश चोरी की गई है।
इस चोरी की सूचना पाते ही सेक्टर 5 थाना पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपितों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दी है।
आरोपितों ने बाहर से लगा दिया था कुंडी
सेक्टर 11 निवासी कविता धनखड़ ने बताया कि वे रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव सोसायटी में एडिशनल आरसीएस के पद पर कार्यरत है। वीरवार सुबह वे ऑफिस चली गई थी और उनके पति भी घर से चले गए थे। कमरे में उनका बेटा सो रहा था।




