नए साल में स्वर्णिम झारखंड बनाने का संकल्प लें: Soren

वर्ष 2025 के पहले दिन मुख्यमंत्री Soren ने लोगों की आकांक्षाओं को साकार करने के लिए ‘स्वर्णिम झारखंड’ बनाने का संकल्प लिया। राज्य में आकर्षक पतरातू झील और झरनों समेत लोकप्रिय पर्यटन और पिकनिक स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि देखी गई।
Soren ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “नव वर्ष 2025 के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। राज्य के अमर वीर शहीदों और महान क्रांतिकारियों के सपनों तथा जनता की आकांक्षाओं को साकार करते हुए हमें मिलकर स्वर्णिम झारखंड का निर्माण करना है।”
उन्होंने लिखा, “हम अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक संवेदनशीलता के साथ पहुंचकर उसे राज्य के सर्वांगीण विकास का हिस्सा बनाने का काम करेंगे।” राज्य प्रशासन ने उत्सव मनाने वालों के लिए सुचारू और सुरक्षित उत्सव सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है।

Related Articles

Back to top button