Latest Movie ‘The Diary of Manipur’ : फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ से राजकुमार राव के बड़े भाई अमित राव का होगा डेब्यू

Rajkumar Rao's elder brother Amit Rao will debut with the film 'The Diary of Manipur'

मुंबई (अनिल बेदाग): मणिपुर हिंसा की चर्चा आज विश्वस्तर पर हो रही है, लेकिन अभी तक इसका समाधान होता नहीं दिखाई दे रहा है। ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ के मेकर अब मणिपुर हिंसा के ज्वलंत मुद्दे पर फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ बनाने जा रहे हैं। मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म के लेखक निर्माता और निर्देशक सनोज मिश्र ने फिल्म मेकर अनुभव सिन्हा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी तरह से वामपंथी सोच वाली फिल्में नहीं बना सकता।
 सनोज मिश्र ऐसे डायरेक्टर हैं, जो समाज के ज्वलंत मुद्दे पर फिल्म बनाते हैं। चाहें उनकी फिल्म ‘काशी टु कश्मीर‘ हो या फिर  ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल‘ हो। उनकी इस फिल्म का काफी विरोध हुआ था। यहां, तक की जान से मारने की धमकियां भी मिली थी। सनोज मिश्र ने कहा, मैं अपनी फिल्मों के माध्यम से समाज के ऐसे ज्वलंत मुद्दों दिखता रहूंगा।
सनोज मिश्रा ने फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा पर निशाना साधते हुए कहा- मैं युवाओं को भ्रमित करने वाली फिल्में या वामपंथी सोच रखने वाले अनुभव सिन्हा की तरह एजेंडा फिल्में नहीं बनाता हूं। मैं फैक्ट्स को लेकर चलता हूं। समाज को गलत दिखा दिखाने वाली फिल्में नहीं बना सकता।
फिल्म के बारे में बात करते हुए सनोज मिश्रा ने कहा, यह फिल्म एक पॉलिटिशियन और गांव की गरीब लड़की की प्रेम कहानी है। यह एक विशुद्ध लव स्टोरी है, जो मणिपुर के वॉयलेंस से होकर गुजरती है। यह बहुत ही संवेदनशील विषय है, इसलिए फिल्म की कहानी के बारे में अभी विस्तार से नहीं बता पाऊंगा।
फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के जरिए एक्टर राजकुमार राव के बड़े भाई अमित राव इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं। रंग मंच की दुनिया में उनका बहुत बड़ा नाम है। अमित राव ने कहा, मुझे काफी समय से फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं, लेकिन मैने कभी फिल्मों में एक्टिंग को गंभीरता से नहीं लिया। जब इस फिल्म के लिए डायरेक्टर सनोज मिश्र ने मुझसे संपर्क किया और फिल्म की कहानी सुनाई तो इस फिल्म में काम करने से खुद को नहीं रोक पाया।
सनोज मिश्रा फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म के लेखक, निर्माता और निर्देशक सनोज मिश्र हैं। फिल्म के सह -निर्माता  यामीन खान, जावेद देवरियावाले ,धीरेंद्र ठाकुर, और संजय कुमार हैं। इस फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। अमित राव के अलावा इस फिल्म में देश की प्रसिद्ध योग शिक्षिका मानसी गुलाटी और भजन सम्राट अनूप जलोटा भी एक खास किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के बाकी कलाकारों का चयन जारी है।

Related Articles

Back to top button