National: भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय ने नेशनल वन हेल्थ मिशन के अंतर्गत बहुपक्षीय संगठनों के साथ संभावित सहयोग की संभावनाओं का पता लगाने के लिए विचार-विमर्श सत्र आयोजित किया

Office of the Principal Scientific Adviser, Government of India organized a brainstorming session to explore potential collaborations with multilateral organizations under the National One Health Mission

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) प्रोफेसर अजय सूद ने 2 दिसंबर, 2024 को भारत में वन हेल्थ के क्षेत्र में काम करने वाले कुछ प्रमुख संगठनों के साथ सहयोग के अवसरों का पता लगाने के लिए एक विचार-विमर्श सत्र की अध्यक्षता की।

इस सत्र में मानव, पशु और पर्यावरण क्षेत्रों को एक साथ लाकर एकीकृत रोग नियंत्रण और महामारी संबंधी तैयारियों के लिए भारत के प्रयासों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसका उद्देश्य नेशनल वन हेल्थ मिशन के हिस्से के रूप में देश में गतिविधियों का समन्वय, समर्थन और एकीकरण करना है।

इस सत्र में नेशनल वन हेल्थ मिशन के अंतर्गत गतिविधियों का अवलोकन किया गया। इस मिशन का उद्देश्य पूरे भारत में एक व्यापक और प्रभावी वन हेल्थ रणनीति को लागू करना है, जो संसाधनों का प्रभावी ढंग से उपयोग करके, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर क्षमता निर्माण को बढ़ाकर, और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों व अभिनव मॉडलों के आदान-प्रदान के माध्यम से ज्ञान साझा करने को बढ़ावा देकर विशिष्ट क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप हो। इस बैठक में प्रमुख बहुपक्षीय एजेंसियों और गैर-सरकारी संगठनों ने भाग लिया, जिन्होंने वन हेल्थ के विभिन्न पहलुओं जैसे कि जूनोसिस, रोगाणुरोधी प्रतिरोध (एएमआर), तथा मानव, पशुधन और वन्यजीव क्षेत्रों में क्षमता निर्माण में अपने काम को प्रस्तुत किया।

Related Articles

Back to top button