Bollywood: अभिषेक बच्चन ने फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ के लिये किया जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन
Abhishek Bachchan did a tremendous body transformation for the film 'I Want to Talk'
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ के लिए जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है। अभिषेक बच्चन फिल्म निर्माता शूजित सरकार की फिल्म आई वांट टू टॉक में अपने किरदार से दर्शकों को चौंकाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह फिल्म पिता-पुत्री के रिश्ते पर आधारित है, जिसमें अभिषेक एक जटिल और पीढ़ियों को जोड़ने वाले किरदार में नजर आएंगे और पूरी फिल्म में उनका लुक भी काफी बदलता है। फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ में अभिषेक बच्चन एक पिता की भूमिका निभा रहे हैं, जो कहानी के दौरान बूढ़ा हो जाता है। समय के साथ इस बदलाव को सटीक रूप से दिखाने के लिए अभिषेक बच्चन ने अपने लुक और वजन में कई बदलाव किए हैं। शुरुआत में युवा ऊर्जा हो या बूढ़े पिता का थका हुआ और चिंतित स्वभाव, बच्चन ने हर दौर को बेहद प्रभावी ढंग से निभाया है। ‘आई वांट टू टॉक’ का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है




