Culture: कला और संस्कृति के माध्यम से संस्कृति मंत्रालय ने भारत को एकजुट करने के लिए ‘अमृत परम्परा’ नामक एक विशेष उत्सव श्रृंखला प्रस्तुत की

Ministry of Culture presents a special festival series titled 'Amrit Parampara' to unite India through art and culture

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज कर्त्तव्य पथ पर अमृत परम्परा श्रृंखला के अंतर्गत पहले कार्यक्रम ‘कावेरी का गंगा से संगम’ का उद्घाटन किया। ‘कावेरी का गंगा से संगम’ दक्षिण भारत की नृत्य और संगीत परंपराओं को उत्तर भारत में ला रहा है और एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना से उत्तर भारत की कलात्मक परंपराओं को भी प्रदर्शित कर रहा है।कला और संस्कृति के माध्यम से भारत को एकजुट करने के लिए एक भव्य उत्सव अमृत परम्परा नामक एक विशेष उत्सव श्रृंखला संस्कृति मंत्रालय द्वारा पहल की गई है। अमृत परम्परा का उद्देश्य भारत की पारंपरिक कलाओं और कला रूपों का उत्सव मनाना है, जिसमें प्रदर्शन कला, दृश्य कला और साहित्य में लुप्त हो रही कला रूपों और परंपराओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसके लिए आधुनिक पैकेजिंग और प्रौद्योगिकी आधारित इंटरैक्टिव और इमर्सिव अनुभवों के साथ पारंपरिक कला रूपों पर आधारित अभिनव कार्यक्रम तैयार किए जाते हैं। अमृत परम्परा अभियान के अतंर्गत कार्यक्रम निकट भविष्य में दिल्ली के विभिन्न स्मारकों और स्थानों पर प्रस्तुत करने की एक योजना है।

Related Articles

Back to top button