Mumbai: पैन इंडिया फ़िल्म “मटका” का जबरदस्त हिंदी टीज़र हुआ आउट

Pan India film "Matka" Hindi teaser forcefully released

मुंबई (अनिल बेदाग): दिवाली के मौके पर एक और जबरदस्त, पैन इंडिया फिल्म “मटका” का हिंदी टीजर रिलीज हो गया है, जो साउथ इंडिया की भाषाओं के अलावा हिंदी में भी रिलीज होने जा रही है। 70-80 के दशक के मटका किंग की इस कहानी में साउथ के बड़े एक्टर वरुण तेज के साथ मीनाक्षी चौधरी और नोरा फतेही भी हैं। वामइंडिया के डायरेक्टर करुणा कुमार की फिल्म “मटका” के टीजर में साउथ और बॉलीवुड फिल्मों का पूरा मसाला है। यह एक बहुत बड़ी फिल्म है, जिसकी एक झलक इस टीजर में देखने को मिलती है। यह एक माफिया बॉस की कहानी है, जिसे मटका किंग के नाम से जाना जाता था। टीजर में हम हीरो की जबरदस्त एंट्री देखते हैं। 70 के दशक के माहौल में बनी इस फिल्म में कमाल के एक्शन की झलक भी देखने को मिलती है। नोरा फतेही का एक बेहतरीन डांस नंबर भी लोगों की धड़कनें बढ़ा देता है। “जब तक इंसान की ख्वाहिशें नहीं मरतीं, तब तक मेरा धंधा भी नहीं मरता” जैसे कुछ यादगार डायलॉग भी हैं। फिल्म का एक डायलॉग है तुम्हारी जरूरत ही तुम्हारा धर्म है।व्यारा एंटरटेनमेंट और एसआरटी एंटरटेनमेंट के बैनर तले वाइड एंगल मीडिया के सहयोग से बनी पीरियड क्राइम और एक्शन ड्रामा फिल्म मटका के निर्माता डॉ. विजयेंद्र रेड्डी टीगाला और रजनी तल्लूरी हैं। प्रस्तुतकर्ता वामइंडिया हैं और इसे हिंदी सिनेमाघरों में जय विरात्रा एंटरटेनमेंट लिमिटेड द्वारा वितरित किया जा रहा है। 14 नवंबर 2024 को इसे हिंदी में रिलीज करते हुए अनीश देव ने कहा कि इस फिल्म के कंटेंट को देखने के बाद हमें यकीन हो गया है कि यह सिर्फ साउथ की फिल्म नहीं बल्कि यह पैन इंडिया सिनेमा है। यह एक ऐसे शख्स की कहानी है, जिसने 60-70 के दशक में दबदबा बनाया। उनकी कहानी में रोमांच, एक्शन और राष्ट्रीय अपील भरपूर है। यह मास एंटरटेनर साउथ के साथ-साथ सभी प्रमुख हिंदी बाजारों में भव्य रूप से रिलीज होगी। इसके कलाकार मुंबई समेत पूरे देश में प्रमोशनल एक्टिविटी करने के लिए तैयार हैं। हम इसे एक बड़ी पैन इंडिया फिल्म के रूप में दर्शकों के सामने पेश करने जा रहे हैं। तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ के साथ-साथ फिल्म मटका हिंदी में भी दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है। फिल्म में साउथ स्टार वरुण तेज वासु की भूमिका में नजर आएंगे, साथ ही मीनाक्षी चौधरी और युवा सनसनी नोरा फतेही भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button