Mumbai: अदिति गोवित्रिकर ने मार्वलस मिसेज इंडिया (एमएमआई) ब्यूटी पेजेंट के सीजन 3 की घोषणा की
Aditi Govitrikar announces Season 3 of Marvelous Mrs India (MMI) beauty pageant
मुंबई (अनिल बेदाग) : भारत की पहली मिसेज वर्ल्ड और अभिनेत्री डॉ. अदिति गोवित्रिकर ने सीजन 1 और सीजन 2 की विजेताओं की मौजूदगी में मार्वलस मिसेज इंडिया (एमएम आई ) ब्यूटी पेजेंट के सीजन 3 की घोषणा की। जब प्रत्येक प्रतियोगी ने अपनी अनूठी कहानी पेश की, डॉ. अदिति गोवित्रिकर ने गर्व के साथ देखा कि उन्होंने लाखों भारतीय महिलाओं के लिए एक मंच बनाने में मदद की है।

एमएमआई सीजन 2 की विजेता, सलोना पाटी अब बाली की अपनी विजय यात्रा और एक अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता की तैयारी कर रही हैं। वह वैश्विक मंच पर बदलाव की मशाल लेकर चलने के लिए तैयार हैं। “तैयारी के लिए हमने एक महीने की कड़ी महेनत और प्रशिक्षण लिया था, जो केवल बाहरी सौंदर्य बढ़ाने के लिए नहीं थे। उन्होंने आत्मविश्वास और समग्र विकास के लिए आंतरिक सौंदर्य पर भी ध्यान केंद्रित किया। जिसमें हमने सीखा कि एक महिला के रूप में आप अपने फायनांस को कैसे संभाल सकती हैं, कुछ स्थितियों का सामना कैसे करती हैं और पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन को सफलतापूर्वक कैसे आगे बढ़ा सकते हैं।” अदिति मैम के साथ मेरे सत्र शानदार रहे, और उसी से मैंने इसे अपनाया, और हर सत्र के बाद मेरी प्रतियोगिता में और अधिक रुचि बढ़ती गई और मैंने इसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की। डॉ. अदिति गोवित्रीकर वास्तविक जीवन में बहुत ही वास्तविक और प्रामाणिक व्यक्ति हैं और मैंने उनकी इस खूबी को अपनाया और जहाँ भी जाऊँ वहाँ प्रामाणिक होने का फैसला किया, “मार्वलस मिसेज इंडिया ने मुझे अंदर से बदल दिया है, ” सलोना पाटी ने अपनी बात रखे हुए कहा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभिनेत्री और डॉ. अदिति गोवित्रिकर ने मार्वलस मिसेज इंडिया के तीसरे सीजन के लिए विजेता के क्राउन का अनावरण किया। दूसरे सीजन की पहली रनर-अप श्रद्धा त्रिपाठी और दूसरी रनर-अप डॉ. गरिमा चौहान भी इस अवसर पर मौजूद थीं। साथ ही सीजन वन की रनर-अप रक्षा चड्ढा और सबटाइटल विजेता निवेदिता साल्वी भी मौजूद थीं। अभिनेत्री आरज़ू गोवित्रिकर ने शो की मेजबानी की और पूरे समय अपना समर्थन देने के लिए मौजूद रहीं।




