Delhi: दिल्ली सरकार शहरों की तरह गांवों में भी हर मूलभूत सुविधाएँ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध – गोपाल राय

Delhi government is committed to provide all basic facilities in villages like cities - Gopal Rai

गाँवो के विकास कार्यो को गति देने के लिए दिल्ली सरकार ने रिठाला  विधान सभा में  आज “विकास सभा” का आयोजन किया।   इस अवसर पर दिल्ली के पर्यावरण एवं विकास मंत्री श्री गोपाल राय ने कहा कि सरकार  ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।  उन्होंने आगे कहा कि  लगभग 32 करोड़ रूपए से रिठाला विधान सभा  में विकास कार्य किया जा रहा है।   इस अवसर रिठाला  विधान सभा के विधायक श्री महेन्द्र गोयल और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विकास मंत्री श्री  गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के गाँवो में विकास सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार  ने दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड का गठन किया था , जिसके तहत दिल्ली के सभी गाँवो में बेहतर सुख सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है |इसके तहत सड़कों, नालियों, जल निकाय, सामुदायिक केंद्र, पार्क, श्मशान, खेल मैदान आदि से जुड़े विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि  लगभग 32  करोड़ रूपए से रिठाला विधान सभा  के गांवों में विकास कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा  विकास कार्यो में जनता की सहभागिता को लेकर यह विकास सभा का आयोजन किया गया है।

Related Articles

Back to top button