National: सिविल डिफेंस व होम गार्ड्स सुरक्षा और सेवा के साथ देश को सशक्त व सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं – अमित शाह

Civil Defence and Home Guards are playing an important role in making the country strong and safe along with security and service - Amit Shah

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज गुजरात के गांधीनगर में 14वें अखिल भारतीय होम गार्ड्स एवं सिविल डिफेंस सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल और केन्द्रीय गृह सचिव श्री गोविंद मोहन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देशवासियों के सामने 2047 तक भारत को एक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प रखा है। इस पूरा करने के लिए हमें हर क्षेत्र में विकास के साथ-साथ अपने संस्कार, परंपराएं, संस्कृति और भाषाओं को संभालते हुए पूर्ण विकसित राष्ट्र बनना है। श्री शाह ने कहा कि इस संकल्प को चरितार्थ करने की दिशा में सेवा और सुरक्षा दो बहुत महत्वपूर्ण बिंदु हैं। हर व्यक्ति, संपत्ति, भविष्य और अधिकारों की सुरक्षा और हमारे मूल सेवा के संस्कार को समाहित करना। उन्होंने कहा कि सिविल डिफेंस और होम गार्ड्स सुरक्षा औऱ सेवा के साथ जुड़े संस्थान हैं।

Related Articles

Back to top button