Jaipur: पुलिस शहीद दिवस पर आरपीए में 117 पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान

117 police officers and policemen donated blood in RPA on Police Martyr's Day

पुलिस शहीद दिवस पर सोमवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के बाद राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में 117 पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने रक्तदान कर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। डीजीपी श्री यूआर साहू ने रक्तदान शिविर का अवलोकन किया तथा रक्तदान करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाया तथा इस नेक कार्य के लिए उनकी सराहना की। रक्तदान शिविर में डीजीपी (साइबर क्राइम एवं एससीआरबी) श्री हेमंत प्रियदर्शी, एडीजी एवं आरपीए के निदेशक श्री एस. सेंगाथिर, आईजी श्री राजीव पचार, डीआईजी श्री दीपक भार्गव एवं श्री विकास शर्मा तथा डीसीपी उत्तर राशि डोगरा सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक एवं निरीक्षक से लेकर हैड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल तक के पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने रक्तदान कर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। डीजीपी श्री साहू ने इस अवसर पर आरपीए परिसर में शहीद पुलिस कर्मियों की स्मृति में पौधारोपण किया। इन कार्यक्रमों में पुलिस मुख्यालय, आरपीए एवं जयपुर कमिश्नरेट के पुलिस अधिकारीगण सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button