International : ईरान का मेरी हत्या करने की कोशिश करना बड़ी गलती : नेतन्याहू (Netanyahu)
Iran trying to assassinate me was a big mistake: Netanyahu
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरानी एजेंटों ने उनकी और उनकी पत्नी की हत्या करने की कोशिश करके बहुत बड़ी गलती की है। श्री नेतन्याहू ने एक बयान में कहा, “आज मेरी और मेरी पत्नी की हत्या करने की कोशिश करने वाले ईरानी एजेंटों ने बहुत बड़ी गलती की है।” उन्होंने कहा कि लेबनान से ड्रोन हमला उत्तरी शहर कैसरिया में उनके निजी आवास को निशाना बनाकर किया गया था। बाद में ड्रोन ने शहर के एक अन्य घर को निशाना बनाया, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि हमले के समय श्री नेतन्याहू और उनकी पत्नी अपने निजी आवास में नहीं थे। श्री नेतन्याहू ने बयान में कहा, “यह मुझे और इजरायल को पीढ़ियों तक अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने दुश्मनों के खिलाफ लड़ाई जारी रखने से नहीं रोकेगा।” उन्होंने कहा, “मैं ईरानियों और उनके सहयोगियों से कहता हूं कि जो कोई भी इजरायली नागरिकों को नुकसान पहुंचाएगा, उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।” हम आपके आतंकवादियों को खत्म करना जारी रखेंगे, गाजा से हमारे अपहृत लोगों को वापस लाएंगे और उत्तरी क्षेत्र के निवासियों को उनके घरों में वापस लाएंगे।’ श्री नेतन्याहू ने कहा, ‘हम अपने द्वारा निर्धारित सभी युद्ध लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे और पीढ़ियों के लिए अपने क्षेत्र में सुरक्षा वास्तविकता को बदल देंगे।’




