Viral: ऐश्वर्या और बच्चन परिवार का समर्थन में उतरी सिमी ग्रेवाल -ट्रोलर्स को दिया जवाब, बोलीं-आप कुछ नहीं जानते
Simi Grewal came out in support of Aishwarya and Bachchan family - replied to trolls, said- you don't know anything
बॉलीवुड एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने एक वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लोगों को फटकार लगाई है। इंस्टाग्राम पर एक पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक महिला यह आरोप लगाती नजर आ रही है कि अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या को नजरअंदाज किया। इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सिमी ग्रेवाल ने लिखा, आप लोगों को कुछ नहीं पता। ये सब बंद करो। उनका यह कमेंट अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, जिससे साफ है कि सिमी ग्रेवाल के मुताबिक इस स्थिति को गलत समझा जा रहा है और उन्होंने ऐश्वर्या और बच्चन परिवार का समर्थन किया है। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी 2007 में हुई थी और उनके परिवार में एक बेटी आराध्या बच्चन भी है। Simi Grewal
हालांकि, अब शादी के 17 साल बाद दोनों के तलाक की अफवाहें उड़ रही हैं, लेकिन अभी तक ऐश्वर्या और अभिषेक की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे में सिमी ग्रेवाल का कमेंट उनकी सोच को दर्शाता है कि लोगों को अफवाहों पर ध्यान देने की बजाय तथ्यात्मक जानकारी पर भरोसा करना चाहिए। अब देखना यह है कि अभिषेक और ऐश्वर्या इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं या फिर इन अफवाहों को नजरअंदाज करते हैं। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन अफवाहों के बीच कहा जा रहा है कि दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं और यही वजह है कि ऐश्वर्या अक्सर अपने पति और ससुराल वालों के साथ नजर नहीं आती हैं।




